नया: BPSC 2026-27 के लिए बिहार GK वीडियो कोर्स — 67 लेक्चर + MCQ PDF (हिंदी + English) · लॉन्च ऑफर ₹299 ₹599 · 5 लेक्चर फ्री देखें →
Home › PDFs › Bihar GK 1000 One-liners
BPSC प्रारंभिक + मुख्य · BPSC TRE (शिक्षक) · Bihar SI · BSSC · Bihar Police

Bihar GK PDF in Hindi — संपूर्ण बिहार सामान्य ज्ञान 1000 One-liners (2026)

BPSC और बिहार की हर भर्ती परीक्षा में बिहार विशेष GK से सीधे प्रश्न आते हैं। यह फ्री PDF पूरे स्थिर बिहार GK को 11 अध्यायों और 1000 वन-लाइनर प्रश्न-उत्तर में देती है — हर तथ्य अलग से जाँचा हुआ, रामसर स्थल, विधानसभा और बजट जैसे बदलते तथ्य नवंबर 2026 तक अपडेट।

Read in English → Bihar GK 1000 One-liners (English)

BPSC 2026-27 के लिए बिहार GK वीडियो कोर्स — 67 लेक्चर, 13+ घंटे, हिंदी + English MCQ PDF. लॉन्च ऑफर ₹299. 5 लेक्चर फ्री.

PDF डाउनलोड करें

📄 PDF की जानकारी✅ विवरण
📌 PDF का नामबिहार सामान्य ज्ञान — 1000 One-liners (संपूर्ण Bihar GK)
🎯 किन परीक्षाओं के लिएBPSC प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा, BPSC TRE, Bihar SI / दारोगा, BSSC, Bihar Police
📚 शामिल अध्याय11 अध्याय — परिचय-प्रतीक-प्रमंडल-ज़िले, भौगोलिक स्थिति-जलवायु-मिट्टी, नदियाँ-वन-वन्यजीव-खनिज-ऊर्जा, प्राचीन बिहार, मध्यकालीन बिहार, आधुनिक बिहार, स्वतंत्रता संग्राम, कला-संस्कृति-भाषा-साहित्य, जनसंख्या-समाज, अर्थव्यवस्था, राजव्यवस्था-प्रशासन-व्यक्तित्व
🔢 प्रश्न एवं पृष्ठ1000 वन-लाइनर प्रश्न-उत्तर · 66 पृष्ठ
🗣️ माध्यमसरल हिंदी · उत्तर हाइलाइट · ज़रूरी जगह नोट · हर अध्याय में ट्रैप + ट्रिक बॉक्स
🖨️ फ़ॉर्मेटA4 PDF — प्रिंट और मोबाइल दोनों के लिए
✍️ तैयारकर्ताStudyForGS.com
📥 डाउनलोडनीचे दिए बॉक्स के लाल बटन से 👇

PDF के 11 अध्याय

01परिचय, गठन, राज्य प्रतीक, प्रमंडल व ज़िलेप्र. 1–90
02भौगोलिक स्थिति, भौतिक विभाजन, जलवायु व मिट्टीप्र. 91–180
03नदियाँ, जल संसाधन, वन-वन्यजीव, खनिज, ऊर्जा व आपदाप्र. 181–280
04प्राचीन बिहारप्र. 281–390
05मध्यकालीन बिहारप्र. 391–470
06आधुनिक बिहारप्र. 471–560
07स्वतंत्रता संग्राम व स्वतंत्रता के बादप्र. 561–660
08कला, संस्कृति, भाषा, साहित्य व विरासतप्र. 661–760
09जनसंख्या व समाजप्र. 761–840
10अर्थव्यवस्थाप्र. 841–920
11राजव्यवस्था, प्रशासन व प्रसिद्ध व्यक्तित्वप्र. 921–1000

बिहार सामान्य ज्ञान — सुपरफास्ट क्विक रिवीजन टेबल

📌 विषय✅ तथ्य
बिहार दिवस22 मार्च (1912 में बिहार-उड़ीसा प्रांत की उद्घोषणा); 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग हुआ
क्षेत्रफल94,163 वर्ग किमी — भारत का लगभग 2.86%
प्रमंडल · ज़िले9 प्रमंडल · 38 ज़िले; सबसे नया ज़िला अरवल (2001)
सबसे बड़ा · सबसे छोटा ज़िला (क्षेत्रफल)पश्चिम चंपारण · शिवहर
राजकीय प्रतीकपशु गौर · पक्षी घरेलू गौरैया · वृक्ष पीपल · मछली मांगुर; प्रतीक चिह्न में बोधि वृक्ष और दो स्वस्तिक
राष्ट्रीय उद्यानकेवल एक — वाल्मीकि (पश्चिम चंपारण)
रामसर स्थल6 (2025 तक); पहला कांवर झील, बेगूसराय (2020)
विधानमंडल · संसदविधानसभा 243 · विधान परिषद 75 · लोकसभा 40 · राज्यसभा 16
जनगणना 2011जनसंख्या 10,40,99,452 · साक्षरता 61.80% · लिंगानुपात 918 · घनत्व 1,106 (राज्यों में सर्वाधिक)
ज़िले (2011) — घनत्वसर्वाधिक शिवहर · सबसे कम कैमूर
ज़िले (2011) — लिंगानुपातसर्वाधिक गोपालगंज (1,021) · सबसे कम मुंगेर (876)
ज़िले (2011) — साक्षरतासर्वाधिक रोहतास (73.37%) · सबसे कम पूर्णिया (51.08%)

Top 50 वन-लाइनर प्रश्न-उत्तर (PDF से)

  1. परिचय, गठन, राज्य प्रतीक, प्रमंडल व ज़िले
    भारत-नेपाल सीमा की कुल लंबाई कितनी है?
    → 1,751 किमी
  2. परिचय, गठन, राज्य प्रतीक, प्रमंडल व ज़िले
    झारखंड की स्थापना तिथि 15 नवंबर किस जननायक की जयंती है?
    → बिरसा मुंडा
  3. परिचय, गठन, राज्य प्रतीक, प्रमंडल व ज़िले
    बिहार की राजकीय मछली कौन-सी है?
    → मांगुर (मगुर)
  4. परिचय, गठन, राज्य प्रतीक, प्रमंडल व ज़िले
    वैशाली ज़िला किस प्रमंडल में आता है?
    → तिरहुत प्रमंडल
  5. परिचय, गठन, राज्य प्रतीक, प्रमंडल व ज़िले
    पश्चिम चंपारण ज़िले का मुख्यालय कहाँ है?
    → बेतिया
  6. भौगोलिक स्थिति, भौतिक विभाजन, जलवायु व मिट्टी
    बिहार की शिवालिक पट्टी किस भूवैज्ञानिक काल में बनी?
    → तृतीयक (टर्शियरी) काल
  7. भौगोलिक स्थिति, भौतिक विभाजन, जलवायु व मिट्टी
    प्राचीन राजगृह कितनी पहाड़ियों से घिरा था?
    → पाँच
  8. भौगोलिक स्थिति, भौतिक विभाजन, जलवायु व मिट्टी
    नेपाल में कोसी की तीन मुख्य धाराएँ कौन-सी हैं?
    → सुन कोसी, अरुण, तामुर
  9. भौगोलिक स्थिति, भौतिक विभाजन, जलवायु व मिट्टी
    मोकामा टाल का पानी किस नदी से होकर निकलता है?
    → हरोहर
  10. भौगोलिक स्थिति, भौतिक विभाजन, जलवायु व मिट्टी
    बिहार की सामान्य वार्षिक वर्षा लगभग कितनी है?
    → लगभग 1,200 मिमी
  11. नदियाँ, जल संसाधन, वन-वन्यजीव, खनिज, ऊर्जा व आपदा
    ज़िले के क्षेत्रफल के प्रतिशत के रूप में वनावरण में दूसरा स्थान किसका है?
    → जमुई (21.65%)
  12. नदियाँ, जल संसाधन, वन-वन्यजीव, खनिज, ऊर्जा व आपदा
    जमुई के नागी और नकटी जलाशय मूलतः किस उद्देश्य से बनाए गए थे?
    → सिंचाई
  13. नदियाँ, जल संसाधन, वन-वन्यजीव, खनिज, ऊर्जा व आपदा
    विभाजन के बाद बिहार का प्रमुख पाइराइट भंडार कहाँ है?
    → अमझोर (रोहतास)
  14. नदियाँ, जल संसाधन, वन-वन्यजीव, खनिज, ऊर्जा व आपदा
    इंद्रपुरी बैराज किस नदी पर बना है?
    → सोन
  15. नदियाँ, जल संसाधन, वन-वन्यजीव, खनिज, ऊर्जा व आपदा
    1934 के भूकंप में भीगी बालू-मिट्टी के तरल की तरह बहने की घटना क्या कहलाती है?
    → द्रवीकरण (लिक्विफ़ैक्शन)
  16. प्राचीन बिहार
    गार्गी-याज्ञवल्क्य शास्त्रार्थ किस उपनिषद में वर्णित है?
    → बृहदारण्यक उपनिषद
  17. प्राचीन बिहार
    सिकंदर के आक्रमण (326 ई.पू.) के समय मगध का शासक कौन था?
    → धनानंद
  18. प्राचीन बिहार
    नागार्जुनी गुफाएँ आजीवकों को किसने दान कीं?
    → दशरथ
  19. प्राचीन बिहार
    अंतिम मौर्य शासक बृहद्रथ की हत्या किसने की?
    → पुष्यमित्र शुंग
  20. प्राचीन बिहार
    तिब्बत में बौद्ध धर्म ले जाने वाले नालंदा के आचार्य कौन थे?
    → शांतरक्षित
  21. मध्यकालीन बिहार
    बख्तियार खिलजी की 1206 में हत्या किसने की?
    → अली मर्दान खिलजी
  22. मध्यकालीन बिहार
    सिकंदर लोदी ने बिहार का गवर्नर किसे नियुक्त किया?
    → दरिया ख़ाँ नूहानी
  23. मध्यकालीन बिहार
    शेरशाह के प्रशासन में सरकार स्तर पर क़ानून-व्यवस्था का अधिकारी कौन था?
    → शिक़दार-ए-शिक़दारान
  24. मध्यकालीन बिहार
    1574 में मुग़लों ने पटना और हाजीपुर किससे छीने?
    → दाऊद ख़ाँ कर्रानी
  25. मध्यकालीन बिहार
    पटना में अंग्रेज़ों का पहला (अल्पकालिक) कारखाना कब खुला?
    → 1620
  26. आधुनिक बिहार
    1763 के युद्ध के दौरान पटना में अंग्रेज़ बंदियों की हत्या किस नाम से जानी जाती है?
    → पटना हत्याकांड
  27. आधुनिक बिहार
    वहाबी आंदोलन (तरीका-ए-मुहम्मदिया) के संस्थापक कौन थे?
    → सैयद अहमद बरेलवी
  28. आधुनिक बिहार
    बिरसा आंदोलन के परिणामस्वरूप कौन-सा भूमि क़ानून बना?
    → छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908
  29. आधुनिक बिहार
    पटना की खुदाबख़्श ओरिएंटल लाइब्रेरी जनता के लिए कब खोली गई?
    → 29 अक्टूबर 1891
  30. आधुनिक बिहार
    बिहार और उड़ीसा विधान परिषद की पहली बैठक कब और कहाँ हुई?
    → 20 जनवरी 1913, पटना कॉलेज
  31. स्वतंत्रता संग्राम व स्वतंत्रता के बाद
    बिहार की धरती पर कांग्रेस का पहला अधिवेशन कब और कहाँ हुआ?
    → 1912, बांकीपुर (पटना)
  32. स्वतंत्रता संग्राम व स्वतंत्रता के बाद
    डॉ. राजेंद्र प्रसाद का निधन कब और कहाँ हुआ?
    → 28 फ़रवरी 1963, सदाकत आश्रम
  33. स्वतंत्रता संग्राम व स्वतंत्रता के बाद
    भारत शासन अधिनियम 1935 के तहत बिहार के पहले प्रधानमंत्री (Premier) कौन बने?
    → मोहम्मद यूनुस
  34. स्वतंत्रता संग्राम व स्वतंत्रता के बाद
    बिहार में भूदान को क़ानूनी आधार देने वाला अधिनियम कौन-सा है?
    → बिहार भूदान यज्ञ अधिनियम, 1954
  35. कला, संस्कृति, भाषा, साहित्य व विरासत
    2024 में पद्मश्री पाने वाली गोदना चित्रकला की पति-पत्नी जोड़ी कौन है?
    → शांति देवी पासवान व शिवन पासवान
  36. कला, संस्कृति, भाषा, साहित्य व विरासत
    मिथिला मखाना को GI टैग किस वर्ष मिला?
    → 2022
  37. कला, संस्कृति, भाषा, साहित्य व विरासत
    मिथिला की नवविवाहिताएँ विवाह के बाद पहले श्रावण में कौन-सा पर्व मनाती हैं?
    → मधुश्रावणी
  38. कला, संस्कृति, भाषा, साहित्य व विरासत
    हिंदी आंचलिक उपन्यास का जनक किसे माना जाता है?
    → फणीश्वरनाथ 'रेणु'
  39. जनसंख्या व समाज
    जनगणना 2011 में बिहार की नगरीय जनसंख्या का हिस्सा कितना था?
    → 11.29%
  40. जनसंख्या व समाज
    जनगणना 2011 में बिहार में मुस्लिम आबादी का प्रतिशत कितना था?
    → 16.87%
  41. जनसंख्या व समाज
    जाति सर्वेक्षण के अनुसार कितने प्रतिशत परिवारों की मासिक आय ₹6,000 या उससे कम है?
    → लगभग 34.13%
  42. जनसंख्या व समाज
    महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?
    → मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)
  43. अर्थव्यवस्था
    2024-25 में बिहार के GSVA में द्वितीयक क्षेत्र का हिस्सा कितना था?
    → 26.8%
  44. अर्थव्यवस्था
    बिहार राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (FRBM) अधिनियम किस वर्ष बना?
    → 2006
  45. अर्थव्यवस्था
    बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) की स्थापना किस वर्ष हुई?
    → 1983
  46. अर्थव्यवस्था
    कोसी रेल महासेतु किन दो स्थानों को जोड़ता है?
    → निर्मली और सरायगढ़ (सुपौल)
  47. राजव्यवस्था, प्रशासन व प्रसिद्ध व्यक्तित्व
    बिहार विधानसभा में अनुसूचित जाति (SC) के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं?
    → 38
  48. राजव्यवस्था, प्रशासन व प्रसिद्ध व्यक्तित्व
    चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का आदेश कब दिया?
    → 24 जून 2025
  49. राजव्यवस्था, प्रशासन व प्रसिद्ध व्यक्तित्व
    बिहार जाति सर्वेक्षण 2023 में सबसे बड़ा सामाजिक वर्ग कौन-सा पाया गया?
    → अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) — 36.01%
  50. राजव्यवस्था, प्रशासन व प्रसिद्ध व्यक्तित्व
    जयप्रकाश नारायण ने 'संपूर्ण क्रांति' का आह्वान कब और कहाँ किया?
    → 5 जून 1974, गांधी मैदान, पटना

बाकी 950 प्रश्न — Free PDF डाउनलोड करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या यह Bihar GK PDF बिल्कुल फ्री है?

हाँ — कोई लॉगिन, ईमेल या भुगतान नहीं। सीधे लाल बटन से डाउनलोड करें; दोस्तों से शेयर करें, बेचें नहीं।

इसमें कौन-कौन से अध्याय और कितने प्रश्न हैं?

11 अध्यायों में ठीक 1000 वन-लाइनर: परिचय-प्रतीक-प्रमंडल-ज़िले (90), भौगोलिक स्थिति-जलवायु-मिट्टी (90), नदियाँ-वन-वन्यजीव-खनिज-ऊर्जा-आपदा (100), प्राचीन बिहार (110), मध्यकालीन बिहार (80), आधुनिक बिहार (90), स्वतंत्रता संग्राम व उसके बाद (100), कला-संस्कृति-भाषा-साहित्य (100), जनसंख्या-समाज (80), अर्थव्यवस्था (80), राजव्यवस्था-प्रशासन-प्रसिद्ध व्यक्तित्व (80)।

क्या इसका English संस्करण भी है?

हाँ — यही 1000 वन-लाइनर English में अलग फ्री PDF के रूप में उपलब्ध हैं: 'Bihar GK — 1000 One-liners (English)'।

इसमें करेंट अफेयर्स है?

यह मुख्य रूप से स्थिर बिहार GK है; अर्थव्यवस्था और राजव्यवस्था अध्याय में बिहार बजट 2026-27, आर्थिक सर्वेक्षण और 2025 विधानसभा चुनाव जैसे ताज़ा तथ्य शामिल हैं। रोज़ के बिहार करेंट अफेयर्स के लिए studyforgs.com/current-affairs/bpsc/ देखें।

जनसंख्या वाले प्रश्न किस आधार पर हैं?

जनगणना 2011 पर — परीक्षाओं में अभी यही आधिकारिक आँकड़े पूछे जाते हैं। हर ऐसे प्रश्न में 'जनगणना 2011' लिखा है।

वीडियो में पढ़ना हो तो?

StudyForGS का Bihar GK Video Course — 67 लेक्चर, हर लेक्चर की MCQ PDF, 5 लेक्चर फ्री: studyforgs.com/courses/bihar-gk/

पढ़ने के बाद अभ्यास कहाँ करें?

studyforgs.com/bpsc पर BPSC प्रारंभिक 2011 का पेपर और डेमो मॉक फ्री हैं — 150 प्रश्न, असली पैटर्न, हिंदी + English।

ये PDF भी देखें

UPSC Prelims Hacked 2.0 — PDF

[PDF] 📕 UPSC Prelims Hacked 2.0

13 Golden Rules tested against 1,268 real UPSC Prelims PYQs (2013–2025)

UPSCEnglish₹479›
Bihar Current Affairs Combo — PDF

[PDF] 📕 Bihar Current Affairs Combo

Jan 2025 – June 2026 Bihar CA, district map book, budget & economic survey, 150 History MCQs

BPSCEnglish₹99›
BPSC Prelims 15 Years Solved Papers (2011-2025) — PDF

[PDF] 📕 BPSC Prelims 15 Years Solved Papers (2011-2025)

1,748 solved MCQs from 53rd–71st BPSC CCE, answers highlighted, 228 pages

BPSCEnglish₹49›

सभी PDFs →

यह StudyForGS.com की मूल अध्ययन सामग्री है। तथ्य नवंबर 2026 तक की जानकारी पर, जनसंख्या आँकड़े जनगणना 2011 पर आधारित हैं; जहाँ स्रोतों में मतभेद है वहाँ नोट में आधार दिया गया है।